spot_img
spot_img
spot_img

सरायकेला में लोगों से बोले सीएम हेमंत- आपकी समस्याओं का करने आए हैं निराकरण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Seraikela : सरकार की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत से रू-ब-रू होने तथा जनता से संवाद को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का जिला भ्रमण कार्यक्रम जारी है। इस कड़ी में आज उनका आगमन सरायकेला- खरसावां हुआ। यहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को जहां सरकार के कार्य, गतिविधियों प्राथमिकताओं से अवगत कराया, वहीं जनता की समस्याओं से भी वाकिफ हुए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का यहां आगमन पर लोगों ने पूरे गर्मजोशी और जोरदार तरीके से स्वागत किया।

खरकई नदी पर बराज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत गम्हरिया के गंजिया में खरकाई नदी पर चल रहे बराज निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण से संबंधित शेष कार्य यथाशीघ्र पूरे किए जाएं इस मौके पर उन्होंने यहां स्थापित भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

दुर्गा मंदिर, हरि मंदिर दुग्धा और तितिरबिला जाहेर स्थान में की पूजा -अर्चना

मुख्यमंत्री ने सरायकेला के गोपबंधु चौक स्थित दुर्गा मंदिर, हरि मंदिर दुग्धा और तितिरबिला जाहेर स्थान में पूरे विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि, अमन- चैन, सुख -शांति और सदभाव की, कामना की । उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी और साहित्यकार गोपबंधु दास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

आपकी समस्याओं का करने आए हैं निराकरण

मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर जिले के डुमरडीहा, चांवर बाला समेत कई जगहों पर लोगों का हुजूम अभिवादन के लिए मौजूद था। मुख्यमंत्री ने सभी के अभिवादन को स्वीकार किया और उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि यह सरकार आपने बनाई है । ऐसे में आपकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

ये रहे मौजूद 

मुख्यमंत्री के काफिले में मंत्री चम्पाई सोरेन, सत्यानंद भोक्ता और बन्ना गुप्ता तथा विधायक चक्रधरपुर सुखराम उरांव, विधायक खरसावां दशरथ गागराई, विधायक ईचागढ़ सविता महतो, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आयुक्त कोल्हान मनोज कुमार, डीआईजी अजय लिंडा, उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : रेप मामले में आसाराम को कोर्ट में दोषी करार, कल सजा का ऐलान

इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

इसे भी पढ़ें :पुलिस लाइंस इलाके में आ*त्म*घा*ती हमला, 28 की मौ*त

इसे भी पढ़ें :पिकअप के अंदर झांका, तो ठनका पुलिस का माथा… देखें

इसे भी पढ़ें :15 साल पुरानी गाड़ियों को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...

लातेहार की दो बहनों के साथ पटना में गैंगरेप, न्योता पर गई थी तिलक में…

Latehar : राजधानी पटना के नौबतपुर से इंसानियत को झकझोर...

पुलिस ने छात्राओं को दिये सुरक्षा के मंत्र…

Ranchi : बदलते दौर में अपराध के तौर-तरीके भी...

‘विकास दुबे जैसा कांड कर दूंगा’ वीडियो वायरल…

Bihar : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो...