पति ही निकला पत्‍नी और बच्‍चों का हत्‍यारा, इस वजह से तीनों को काट डाला था

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पत्‍नीहंता गिरफ्तार, ससुर ने दिया था क्‍लू, पुलिस ने खोला राज

गढ़वा : ढाई लाख के विवाद में पत्‍नी और अपने दो बच्‍चों को कुल्‍हाड़ी से काट डाला। इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की गई। गांव के लोगों और पुलिस ने भी मान लिया था कि ये हत्या किसी दूसरे के द्वारा की गई है। पुलिस उसी एंगल से जांच भी कर रही थी। मगर अचानक से जांच में एक नया मोड़ उस वक्‍त आया जब मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस की जांच का एंगल ही बदल गया। पुलिस ने सबसे पहले पति को हिरासत में लिया और उससे जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सारे राज उगल दिए।

Read More : Palamu : गड्ढ़े में गिरी पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी, SI की मौत, 23 मई को बनने वाला था दूल्हा

Read More : #Dhanbad : अस्‍पताल की चौखट पर फूलते-फूलते थम गई सांसें, न ऑक्‍सीजन मिला न स्‍ट्रेचर

आरोपी सत्यदेव रजक जिस कंपनी में वह काम करता था, वहां से PF के 8 लाख रुपए मिले थे। जो उसने लाकर घर में रख दिया था। पत्नी ने बिना पूछे ही ढाई लाख रुपए अपने मायके वाले को दे दी। जैसे ही पति को इसकी जानकारी मिली वह गुस्‍से में आग बबूला हो गया। फिर वह पत्‍नी पर बरस पड़ा। दोनों के बीच काफी नोकझोंक हुई। उसके बाद अक्‍सर दोनों पति-पत्‍नी के बीच विवाद होने लगा। 19 अप्रैल को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इस बार पति अपने गुस्‍से पर काबू नहीं कर पाया और घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला। ऐसा करते हुए उसके छोट बेटे ने उसे देख लिया। फिर क्‍या था उसने उसे भी मौत के घाट उतार दिया। हैवान बने पिता ने उसके बाद घर में सो रहे बड़े बेटे को भी काट डाला। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने कुल्‍हाड़ी को साफ कर घर में रख दिया और घर को बाहर से बंद कर चला गया। इस दौरान हत्‍याकांड को चोरी का रूप देने की कोशिश की गई। घर में रखे बक्‍से और अन्‍य सामान को तितर बितर कर दिया था। मगर पुलिसिया जांच में सबकुछ सामने आ गया। आरोपी अब सलाखों के पीछे होगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बांसुरी की मधुर धुन के बीच मेधाओं को मिला सम्मान…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी की वादियों में रविवार...

बरगावां की राह अब और आसान…

Ranchi : रांची के नामकुम इलाके में रविवार का...

फिर बहेगी सरस्वतिया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की मिट्टी में बसने वाली...

सात साल तक पुलिस को देते रहे चकमा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण पुलिस ने समकालीन अभियान...

कुछ घंटों में ही धरा गये लूटमार करने वाले बदमाश…

Ranchi :  रांची के सदर थाना क्षेत्र के कांटा...