लापुंग : पति-पत्नी एक साथ मेहमानी के लिए गए थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी के सिर पर बसुली से वार कर दिया। बसुली लगते ही पत्नी जमीन पर जा गिरी और दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लापुंग पुलिस ने आरोपी पति रोयन बारला को गिरफ्तार कर लिया। घटना लापुंग थाना क्षेत्र के जरिया मंगराटोली की है। पति रोयन बारला पत्नी रूपेन बारला मेहमानी के लिए जोसेफ होरो के घर गए थे। जहां यह घटना घटी।
Read More : #Jamshedpur में बड़ा हादसा, तालाब में गिरा 11000 वोल्ट तार, इतने लोगों की मौत
Read More : देखिये, कैसे वैन में मिले चावल के दाने के जरिये डकैतों तक पहुंच गई पुलिस








