जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला गांव में बड़ा हादसा हुआ है। तालाब में 11 हजार वोल्ट तार टूट कर गिर गया। जिससे तालाब के पानी में करंट दौड़ गया। इस दौरान तालाब में नहा रहे 3 बच्चे और 1 वृद्ध महिला करंट की चपेट में आ गए। जिससे सभी गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद आनन-फानन में सभी को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। सांसद विद्युत वरण महतो घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
















