spot_img
spot_img
spot_img

देखिये, कैसे वैन में मिले चावल के दाने के जरिये डकैतों तक पहुंच गई पुलिस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गरीबों के निवाला बने पीडीएस चावल की अब होने लगी है चोरी-डकैती

रांची : दो माह के अंदर 120 बोरा पीडीएस चावल की चोरी और डकैती ने रांची पुलिस की चिंता बढ़ा दी थी। गरीबों का निवाला बने यह चावल बीच रास्‍ते से कभी ट्रक से तो कभी स्‍कूल के गोदाम से चोरी-डकैती हो जा रही थी। बोकारो धनबाद में भी कुछ इस तरह के मामले उभरकर सामने आए। रांची पुलिस ने इसे चुनौती के तौर पर स्‍वीकार किया और स्‍पेशल टास्‍क फोर्स का गठन किया। रूरल एसपी मो. नौशाद आलम के निर्देश पर गठित टास्‍क फोर्स टीम का नेतृत्‍व बेड़ो के डीएसपी रजत मणि बाखला और लापुंग के थानेदार त्रिपुरारी कुमार कर रहे थे।

Read More : अनाथ हो गए चार भाई-बहन, डेड बॉडी भी मिली तो पैरवी से, बाप का हो गया खून, मां को निगल गया कोरोना…

पुलिस के लिए बहुत आसान नहीं था चावल के लुटेरों को खोज निकालना। चोरी-डकैती के तौर तरीके और अंदाज से पुलिस को यह लगा कि इस वारदात के पीछे लोकल अपराधियों का ही हाथ है। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले अपने इलाके में चलने वाले पिकअप वैन को चिह्नित किया। बारी-बारी से हर वैन में ताका-झांकी की गई। पुलिस की निगाह एक वैन में तब जा रूकी, जिसमें चावल के कुछ दाने बिखरे पड़े थे। बेड़ो ककरिया रोड पर सरसा जंगल के पास जिस ट्रक (CG 04JB 3595) से 65 बोरा चावल लूटे गए थे। उसके चालक सुरेश कुमार बाउरी एवं खलासी चिंटू सिंह को थाने में बुलाया गया। दोनों को वैन में बिखरे दाने को दिखाया गया। दोनों ने बताया कि लूटे गये चावल के दाने बिलकुल हू-ब-हु ऐसे ही। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले विक्रम लोहरा को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर लूटे गए 60 बोरा चावल बरामद कर लिए गये। वहीं घटना में इस्‍तेमाल बोलेरो पिकअप वैन (JH 01AZ 8210) जब्‍त कर लिया।

Read More : कौन डकार गया गरीब का पैसा, सुनें… (Video)

गिरफ्तार विक्रम लोहरा ने यह भी स्‍वीकार किया कि 16 मई को सरसा उत्‍क्रमित नव उच्‍च विद्यालय का ताला तोड़कर 55 बोरा चावल चुरा लिये गये थे। विक्रम ने इस कांड में शामिल सभी अपराधियों के नाम और उसके ठिकाने के बारे में पुलिस को बता दिया। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामारी कर विश्‍वनाथ भगत, भरत लोहरा उर्फ प्रवीण लोहरा और धरम उरांव को गिरफ्तार कर लिया। यह तीनों रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के क्रमश: नवाटोली, हुलसू और लतरातू गांव के रहने वाले हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह अपराधी लूटपाट में नकली लाइट वेट पिस्‍टल का इस्‍तेमाल करता था। यह दोनों पिस्‍टल भी पुलिस ने जब्‍त कर लिए हैं।

Read More :  पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…

Simdega : घूस की रकम हाथ में आते ही...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

अब खुद DGP सुनेंगी पुलिसकर्मियों की फरियाद… जानें

Ranchi : अब राज्यभर के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...