Palamu : पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना परिसर में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग ने मालखाना में खड़ी कई जब्त बाइक और चार पहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले थाना परिसर की झाड़ियों में लगी, जो धीरे-धीरे मालखाना तक पहुंच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में वाहन जलने लगे। पुलिस कर्मियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। थानेदार गुलशन बिरुआ ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी गाड़ियां जली हैं। पुलिसकर्मी और दमकल कर्मी मिलकर आग पर काबू पाने में जुटे रहे।गनीमत रही कि आग रिहायशी क्वार्टर्स और महिला थाना तक नहीं पहुंची।
इसे भी पढ़ें :अगले कुछ घंटों में रांची में जोरदार हवा के साथ बारिश…
इसे भी पढ़ें :फिर होगा रांची में एयर शो!… जानें कब
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण कृपया ध्यान दें : रांची से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, समय और रूट में बदलाव… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :पूर्व DGP की ह’त्या, घर पर खू’न से लथपथ मिला श’व