Kohramlive : कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की बेरहमी से हत्या कर दी गई। खून से सना उनका शव बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित घर में मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनकी चाकू से गोदकर हत्या की गई है, क्योंकि शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेंट जॉन अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की जांच जारी है।
कौन थे ओम प्रकाश?
ओम प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वे मूल रूप से बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले थे। वे कर्नाटक में होम गार्ड्स और फायर ब्रिगेड के महानिदेशक भी रह चुके हैं। 2015 से 2017 तक उन्होंने कर्नाटक पुलिस के DGP पद की जिम्मेदारी निभाई थी। पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस को कई एंगल से जांच रही है।





