spot_img
spot_img

दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Aurangabad : शनिवार की अहले सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। घटना औरंगाबाद के पुरानी जीटी रोड पर अंदर बाजार वाले मोड़ के समीप एक कपड़ा दुकान की है। दो तल्ले की इस दुकान में रखे सारे कपड़े जलकर राख हो गए। इस अगलगी में करीब 7 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। बताया गया कि सारे कपड़े और फर्नीचर जल गए। दुकान बराटपुर मुहल्ला निवासी मुकेश कुमार गुप्ता की थी। दुकान से धुआं निकलता देख कर स्थानीय समाजसेवी आकाश कुमार ने इसकी जानकारी पुलिस और अन्य लोगों को दी। इसके बाद यहां भीड़ लग गई। सुबह 4 बजे से करीब 8 बजे तक आग बुझाने का काम चलता रहा।

4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला है। बताया गया कि कपड़ा दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान से धुआं निकलता देख कर लोगों को अगलगी का पता चला। जिसके बाद मामले की सूचना नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां यहां पहुंच गई। श्री सीमेंट से भी एक गाड़ी पहुंची और आग बुझाने में लग गई। काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। आकाश कुमार, गोल्डन कुमार गुप्ता, कुणाल सौरभ, संदीप गुप्ता, लाला गुप्ता, बुचानी गुप्ता, सुनील गुप्ता, रिंकू गुप्ता, ललन गुप्ता, अमित सिन्हा आदि मौजूद रहे।

Read More : Virat Kohli के एक ट्वीट को लेकर भिड़े India-Pakistan के क्रिकेट फैंस

Read More : लड़की से बोला- तुमसे बहुत प्‍यार करते हैं, ना सुनते ही मार दी गोली, और…

Read More : कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, अजय मारू ने पीएम को दी बधाई

Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले

Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)

Read More : रिटायरमेंट के बाद भी मिलेंगे 50 हजार रुपये हर महीने, जानिए क्या है स्कीम

Read More : खुशखबरी : बिना ट्रेन टिकट कैंसल कराएं बदलें यात्रा की तारीख, जानिए कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘विकास दुबे जैसा कांड कर दूंगा’ वीडियो वायरल…

Bihar : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो...

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

बिहार में गैंगरे’प, गुप्तांग से निकली गो’ली, गिट्टी और…

Bihar : बिहार के बेगूसराय से मानवता को शर्मसार...