Garhwa : गढ़वा में अब नियम तोड़े तो सील होगा होटल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : गढ़वा(Garhwa) में अब होटल कारोबारियों के लिये बेफिक्री के दिन खत्म हो सकते हैं। अब होटल के रजिस्ट्रर में हर एंट्री दर्ज होगी, वहीं, हर चेहरा पहचाना जायेगा। गढ़वा के SDO संजय कुमार ने मीडिया से दो टूक कहा है कि होटल व्यवसाय अब केवल कमाई का जरिया नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का काम है। हालिया छापेमारी में सामने आई खामियों के बाद प्रशासन ने अब ‘नो टॉलरेंस’ की नीति अपना ली है।

हर होटल और लॉज का औचक निरीक्षण अनिवार्य है। गेस्ट रजिस्टर की गहन जांच होगी। मौके पर मौजूद लोगों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा। होटल संचालकों के लिये सख्त गाइडलाइन निकाला गया है। जैसे…आईडी प्रूफ जरूरीः हर मेहमान का वैध पहचान पत्र और पूरा विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा। CCTV की कड़ी निगरानीः एंट्री, एग्जिट, रिसेप्शन और कॉरिडोर में कैमरे जरूरी है।

कम से कम 30 दिन का बैकअप रखना होगा। कर्मचारियों का सत्यापनः हर स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है। संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सूचना देनी होगी। बिना सामान आना-जाना कम समय के लिये बार-बार कमरा लेना, ऐसी हर हरकत की खबर तुरंत पुलिस को देनी होगी।

Garhwa में नियम तोड़े तो सख्त कार्रवाई तय

SDO संजय कुमार ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। भारी जुर्माना, लाइसेंस निलंबन और होटल को सील तक किया जा सकता है। वहीं, हर होटल को संबंधित थाने से जोड़ा जायेगा। निरीक्षण में लापरवाही पर पुलिस अफसरों पर भी कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़े :E-KYC : आखिरी मौका, कट जायेगा राशन कार्ड, अगर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : महंगाई की मार अब सीधे किचन तक...

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...