रांची : 17 दिसंबर से 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय। यह फैसला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक लिया गया। इसमें मंत्री बन्ना गुप्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य बिंदुओं पर सहमति बनी। बैठक में तय किया गया कि लॉकडाउन के बाद से बंद पड़े स्कूलों और कॉलेजों जल्द पढ़ाई शुरू की जाए। वर्तमान समय में सिर्फ 10वीं, 12वीं क्लास तक के बच्चों की कक्षा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज में भी पढ़ाई शुरू करने की अनुमति दी गई है।
इसके अलावा सरकारी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी खोले जाएंगे, साथ ही सरकार ने ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा भी चालू रखने का निर्देश दिया है। इस संबंध में एक दो दिन में सरकार दिशा-निर्देश जारी करेगी। उम्मीद जतायी जा रही है कि 17 दिसंबर से कक्षाएं शुरू कर दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : मोबाइल से बात करते छात्रा निकली थी हॉस्टल से, कुएं में मिली लाश
बैठक में लिए महत्वपूर्ण फैसले हैं :
- सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब सड़क दुर्घटना में मौत पर मृतक के परिजनों को मिलेगा 1 लाख रुपये का मुआवजा राशि। यह मुआवजा राशि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिया जाएगा।
- शादी समारोहों जैसे आयोजन में सरकार ने थोड़ी राहत देते हुए बाहर मैदान में हुए आयोजन में 300 लोगों को शामिल होने की अनुमति दे दी है, जबकि होटल या बैंक्वेट हाल के अंदर आयोजन पर 200 लोगों को ही अनुमति प्रदान की गई है।
- धार्मिक स्थलों और अनुष्ठानों या आयोजनों में 200 लोगों को हिस्सा लेने की अनुमति दी है।
- फिलहाल स्वीमिंग पुल, पार्क और सिनेमा घरों को बंद रखने का फैसला सरकार ने किया है।
- सर्प दंश से मारे जाने वाले लोगों को मुआवजा राशि देने का प्रावधान है, लेकिन लोगों को जानकारी का अभाव है, इसके लिए व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार करने का फैसला सरकार ने लिया है।
- कोरोना काल में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दी गई राशि का प्रत्येक विभाग को उपयोगिता प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित और अनिवार्य किया गया है साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग पूरे खर्च का ऑडिट कराएगा।
बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, मनीष तिवारी समेत अन्य वरीय लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : पत्नी को जुए में हारा, जुआरियों के साथ जाने से किया इनकार तो पति ने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया तेजाब















