बारात निकलने से पहले दूल्‍हे के घर आ धमकी प्रेमिका, दुल्‍हन ने दूसरे के साथ रचाई शादी

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : अजब प्रेम की गजब कहानी का ऐसा अंजाम हुआ कि न माया मिली न राम। घर में खुशी का माहौल था। दूल्‍हा घोड़ी चढ़ने के लिए सजधजकर तैयार था। बाराती भी नाचने गाने को तैयार थे। मगर उसी वक्‍त दूल्‍हे की प्रेमिका वहां आ धमकी। फिर क्‍या था। दूल्‍हा मंडप के बजाय थाने पहुंच गया। न प्रेमिका मिली और ना दुल्‍हन।

इसे भी पढ़ें : मन बहका आधी रात को, दूल्हे राजा ने कर दी दे दनादन…

मामला दरभंगा के मनीगाछी थाने इलाके की है। एक लड़के की शादी होने वाली थी। सबकुछ पूरा हो गया था। घर से बारात निकलने ही वाली थी कि कोलकाता से उसकी प्रेमिका अचानक से आ पहुंची। जिसके बाद पूरा मामला बिगड़ गया। लड़की ने बताया कि दोनों के बीच पांच सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़के ने उसे अंधेरे में रखा और दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। पहले तो लोगों ने मामले को सुलझाने का प्रयाय किया। लोगों ने लड़की को काफी समझाया, मगर वो नहीं मानी और मामला थाना पहुंच गया। जैसे ही लड़की के घर वालों को इसकी जानकारी हुई, उन्‍होंने रिश्‍ता तोड़ दिया और उसी मंडप में दूसरे लड़के के साथ अपनी बेटी की शादी करा दी।

इसे भी पढ़ें : 17 से खुलेंगे स्‍कूल ! दुर्घटना में मौत पर मिलेगा 1 लाख मुआवजा

इधर लड़की की शिकायत पर पुलिस दोनों को थाना ले गई। थाना में पुलिस महकमे के कई अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस दोनों को समझाने में जुटी रही। काफी देर तक दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास पुलिस करती रही।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखें पूरी लिस्‍ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...

शिक्षिका के पेट में ही नवजात की मौ’त, लगे गंभीर इल्जाम…

Palamu : पलामू में एक शिक्षिका के प्रसव के...