धनबाद में खौफनाक म’र्डर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद की रात एक बार फिर खून से सनी सुबह में बदल गई। सदर थाना क्षेत्र के रणधीर वर्मा चौक के पास खंडहरनुमा कृषि बाजार परिसर में 20 साल के रोहित सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह जब लोगों ने खून के धब्बे देखे तो शक गहराया। ऊपर पहुंचते ही मंजर ऐसा था कि हर कोई सिहर उठा, रोहित का शव पड़ा था, गला रेता हुआ। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से उसी खंडहर में रह रहा था और रोज की तरह रात में खाना खाकर सोया था। घटनास्थल से खून सने चप्पलों के निशान मिले हैं, जो इशारा कर रहे हैं कि वारदात में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। हत्या का तौर तरीका और अंदाज देख कर लग रहा था जैसे यह कोई अचानक झगड़ा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। अधिकारी रामेश्वर राम के मुताबिक, रिपोर्ट के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। फिलहाल, इलाके में दहशत है।

इसे भी पढ़े :जमशेदपुर में आई ‘नन्ही मेहमान’, देखने वालों की लगी लाइन

इसे भी पढ़े :रंगेहाथ धरा गईं अनुष्का कुमारी…

इसे भी पढ़े :पत्नी की शिकायत पर धराया, हाजत में मौ’त…

इसे भी पढ़े :प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा… जानें कितना

इसे भी पढ़े :मौसम हुआ सुहाना, इन जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...