spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर में आई ‘नन्ही मेहमान’, देखने वालों की लगी लाइन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर में इन दिनों एक ‘नन्ही मेहमान’ चर्चा का केंद्र बनी हुई है। गोलमुरी के मोहित गुप्ता और उनके भाई आंध्र प्रदेश से 8.75 लाख रुपये में दुर्लभ पुंगनूर नस्ल की मिनी गाय लेकर आये हैं और अब इसे देखने वालों की लाइन लगी है। कहानी दिलचस्प है। PM नरेंद्र मोदी के घर इस गाय को देखकर दोनों भाइयों ने भी इसे पालने का मन बनाया। इंटरनेट पर खोज शुरू हुई, लोकेशन मिली आंध्र प्रदेश की गौशाला, और फिर कार से सफर कर गाय खरीदकर दो दिनों में जमशेदपुर ले आये। घर पहुंचते ही माहौल बदल गया, बच्चे मोबाइल छोड़कर गाय की सेवा में जुट गये, महिलायें उसे अपने बच्चों की तरह दुलार रही हैं। परिवार का कहना है, “लगता है घर में दो नये बच्चे आ गये हैं।” पुंगनूर गाय दुनिया की सबसे छोटी नस्लों में गिनी जाती है। सिर्फ 18-20 इंच ऊंचाई और 20-25 किलो वजन। मोहित के पास 14 माह की बछिया ‘गौरी’ और बछड़ा ‘गोपाल’ भी हैं। अब इस अनोखी पहल को देखकर शहर में नई चर्चा शुरू हो गई है और कई लोग खुद भी मिनी गाय पालने की इच्छा जता रहे हैं।

Punganur Cow

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री के घर पर चला बुलडोजर, मचा तहलका…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...

शादी में जाना था, मौत ने रास्ते में रोक लिया… एक साथ बुझ गये 3 चिराग

Lohardaga : एक शादी समारोह में शामिल होने निकले...

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...