spot_img

मौसम हुआ सुहाना, इन जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकतर जिलों में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे और कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम को लेकर पूरे झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने खासकर उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के लिए अलर्ट जारी किया है, जहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवायें चल सकती हैं और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में भी मौसम का असर दिखेगा। रांची, रामगढ़ समेत कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटा रह सकती है। राहत की बात ये है कि अगले तीन दिनों में तापमान 3-4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। तापमान की बात करें तो रांची में पारा 34.3°C तक पहुंचा, जबकि जमशेदपुर 36°C के साथ गर्म बना हुआ है। सबसे ज्यादा गर्मी डाल्टनगंज में 38.2°C दर्ज की गई, वहीं सबसे ठंडी रात खूंटी में 16.5°C रही।

 

 

Jharkhand Weather Report
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...