रंगेहाथ धरा गईं अनुष्का कुमारी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के नालंदा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो की टीम ने नगरनौसा प्रखंड की पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO) अनुष्का कुमारी को ₹12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। खपुरा गांव के अजय कुमार ने शिकायत की थी कि छठ घाट की सीढ़ी निर्माण योजना की फाइल आगे बढ़ाने के लिए उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही अजय कुमार ने तय रकम सौंपी, टीम ने मौके पर धावा बोलकर अधिकारी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग इसे भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं। अधिकारियों ने साफ संकेत दिया है कि घूस लेने वालों को अब बख्शा नहीं जायेगा।

इसे भी पढ़े : Zomato का नया झटका, हर ऑर्डर पर जेब होगी और ढीली…

इसे भी पढ़े : पत्नी की शिकायत पर धराया, हाजत में मौ’त…

इसे भी पढ़े : प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा… जानें कितना

इसे भी पढ़े : मौसम हुआ सुहाना, इन जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट…

इसे भी पढ़े : अलर्ट मोड में रांची, सड़क पर उतरेंगे 5000 जवान

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: