New Delhi : बिहार विधानसभा चुनाव के लिये आम आदमी पार्टी (AAP) ने किसी अन्य दल के साथ गठबंधन न करते हुये अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही पार्टी ने पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। वहीं, महागठबंधन और NDA दोनों में अभी सीट बंटवारा नहीं हुआ है। NDA में में भाजपा, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग पासवान), हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (जीतनराम मांझी), राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (मुकेश सहनी), वामपंथी दल, लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति पारस) शामिल हैं। साल 2020 में NDA ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 125 सीटें जीतीं थी, वहीं, महागठबंधन ने 110 सीटें हासिल कीं थी। 2020 में आरजेडी–75, भाजपा–74, जेडीयू–43, कांग्रेस–19, CPI-ML–12, AIMIM–5 सीटें जीतीं।
कौन कहां से चुनाव लड़ रहा है
| विधानसभा क्षेत्र | AAP उम्मीदवार |
|---|---|
| बेगूसराय | डॉक्टर मीरा सिंह |
| कुशेश्वर | योगी चौपाल |
| तरैया | अमित कुमार सिंह |
| कस्बा | भानु भारतीय |
| बेनीपट्टी | सुभदा यादव |
| फुलवारी | अरुण कुमार रजक |
| बांकीपुर | पंकज कुमार |
| किशनगंज | अशरफ आलम |
| परिहार | अखिलेश नारायण ठाकुर |
| गोविंदगंज | अशोक कुमार सिंह |
| बक्सर | पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह |














