Jahanabad : करीब ढेर साल पहले अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने वाले अजीत और संगीता अब इस दुनिया में नहीं रहे। 27 साल के अजीत ने पहले बड़ी बेदर्दी से अपनी पत्नी का गला रेत डाला फिर खुद का भी गला रेत लिया। खून से लथपथ होकर जमीन पर छटपटाते दोनों को पड़ोसी पास के एक अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें PMCH रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। इस न्यू कपल की दर्दनाक मौत ने सबको अंदर से हिला कर रख दिया। यह सनसनीख़ेज़ वारदात जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र के बंधु बीघा गांव की है।
अजीत चेन्नई में जॉब करता था। दिल को झकझोर देने वाली इस वारदात के बारे में जो बातें उभर के सामने आयी है, उसके अनुसार साले से झगड़ा होने के बाद अजीत ने पत्नी को मायके जाने से मना किया था। वहीं बात करने से भी मना करता था। साले से खफा अजीत ससुराल वालों से रिश्ता नहीं रखना चाहता था। बीते 12 अप्रैल को दोनों चचेरे साले की शादी में गए थे। वहां अजीत का साले से झगड़ा हुआ। दो दिन पहले ही अजीत पत्नी को लेकर मायके से लौटा था। वहां उसने अपने साले को कहा था कि “इसको भी मार डालेंगे और खुद भी मर जायेंगे।” उसने जैसा कहा वैसा कर दिखाया। रविवार की देर रात दोनों पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हुआ। देखते ही देखते झगड़ा खूनी खेल में बदल गया। पहले पत्नी को खूब मारा पीटा। जब पत्नी ने प्रतिरोध किया तो उसका गला चाक़ू से रेत दिया। इसके बाद अजीत ने खुद का भी गला रेत लिया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी घर में आए तो देखा दोनो जमीन पर तड़प रहे हैं। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, पर रास्ते में ही दोनों की कहानी खत्म हो गयी। दोनों सदा के लिए खामोश हो गए।
इसे भी पढ़ें : IAS Tina Dabi और Pradip Gawande की शादी की तस्वीरें वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें : नाच रहे सनी के साथ हो गया बड़का कांड, देखें…
इसे भी पढ़ें :BOI में निकली बंपर वैकेंसी, 10 मई तक करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन के PM Boris Johnson मोदी से बोले- Narendra, My Khaas Dost!
इसे भी पढ़ें : कस्टमर बनकर पहुंचे बदमाशों ने ज्वेलर को गोलियों से भुना…
इसे भी पढ़ें :ग्रीन व्यू होटल को एडीए ने किया सील, जानिए क्या है पूरा मामला
इसे भी पढ़ें :नोटों के बिस्तर में सोता है ये साधारण सा दिखने वाला आदमी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा को लेकर रांची डीसी सख्त, DTO को दिये ये निर्देश…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची के 24 स्कूलों को DTO का नोटिस












