कोहराम लाइव डेस्क : बिहार के त्रिवेणीगंज में होमगार्ड जवान के बेटे ने एक नाबालिग के साथ रेप किया। इतना ही नहीं पीड़िता के केस दर्ज करने पर मामला को दबाने की कोशिश भी की गई।
ट्यूशन से लौटते वक्त किया अपहरण
परिजनों के अनुसार बीते शाम उनकी बेटी पड़ोस में ट्यूशन पढ़ने गई थी। उसी वक्त गांव के ही एक युवक नीरज कुमार उसे जबरन उठा लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें :बीवी ने किया ‘इनकार’, तो 63 साल में सातवीं शादी के लिए तैयार
पंचायत में केस दबाने की कोशिश
पीड़िता के परिवार वालोंं ने पंचायत में शिकायत दर्ज कराई।पंचायत में मामले को दबाने की भरसक कोशिश की गई। पंचायत के लोगों ने पीड़ित परिवार पर मामला को पंचायत से बाहर नहीं ले जाने का दबाव बनाया और अपने स्तर से मैनेज करने की कोशिश की। मगर पीड़ित परिवार नहीं माना और त्रिवेणीगंज थाने में मामला दर्ज कराया और आरोपी नीरज कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इसे भी पढ़ें :10 लाख के इनामी जीवन कंडुलना को खोजने निकल पड़ी पुलिस और CRPF की टीम
इसे भी पढ़ें :1 दिन की सीएम बनी सृष्टि, विभागों की समीक्षा के दौरान कह दी ये बात…






