पटना : एक अजीब शौक ने युवक को जेल पहुंचा दिया। गोलियों की माला बनाकर एक युवक ने पहन लिया। फिर फोटो खींचकर उसे वायरल कर दिया। घूमते फिरते फोटो पुलिस तक पहुंची। रेस हुई पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की। पता चला युवक का नाम विमलेश कुमार है। वह पटना के पश्चिमी इलाके नौबतपुर का रहने वाला है। ASI दीपक कुमार और उनकी टीम छापेमारी कर नौबतपुर के गदाईपुर गांव से उसे धर दबोचा। विमलेश को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने उसके घर को खंगाला। पूरे घर को खंगालने पर पुलिस को उसके घर से 8mm kf लिखी हुई 5 गोलियां मिलीं, जो .315 बोर की है। ASI दीपक के बयान पर ही नौबतपुर थाना में IPC और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार विमलेश से गोली कहां से आई, फोटो खींचकर वायरल करने के मकसद के बारे में पूछा। मगर उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
Read More : बात-बात पर गरमा जाते हैं थानेदार बाबू, देखें वीडियो
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ








