पलामू : पलामू के कंडा घाटी के तीखे मोड़ पर स्टोन चिप्स से लदा हाइवा अनियंत्रित हो कर पलट गया। गाड़ी पलटने के कारण ड्राइवर अंदर ही दब गया। बेबस ड्राइवर मदद की गुहार लगाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो घंटे की मेहनत के बाद घायल का बाहर निकाला।
छतरपुर के बड़े क्रशर कंपनी महादेवा कंट्रेशन का हाइवा चिप्स लोड कर करकट्टा स्टेशन के पास थर्ड लाइन के लिए ले जा रहा था। तभी कंडा घाटी में हाइवा अचानक से पलट गया। हाइवा में दबे ड्राइवर को निकालने के लिए गैस कटर की मदद से गाड़ी के कुछ पार्ट को काटना पड़ा। ड्राइवर को निकालने के दौरान उसका एक हाथ भी टूट गया।
इसे भी पढ़ें : सलमान से जुड़े दो मामलों पर कोर्ट में सुनवाई 10 मार्च को, जानें क्या हैं मामले
इसे भी पढ़ें : इंडियन एक्टिविस्ट अंजलि को मिला अमेरिका का ‘एंटी-करप्शन अवार्ड’









