Kohramlive Desk : साल 2023 के पहले दिन यानी 1 जनवरी से 2000 रुपये के नोट बंद हो जाएंगे। उसकी जगह 1000 रुपये के नए नोट बाजार में आ जाएंगे। सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है। हालांकि सरकार ने 1000 रुपये के नए नोट जारी करने और 2000 रुपये के नोट को वापस लेने से जुड़ा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
पीआईबी फक्ट चेंक में दावा गलत
PIB Fact Check ने अपनी जांच में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में किया जाने वाला दावा पूरी तरह से गलत है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि 1 जनवरी, 2023 से न तो 1000 रुपये के नए नोट आ रहे हैं और न ही 2000 रुपये के नोट बैंकों में वापस लौटाए जा रहे हैं। 2000 रुपये का नोट पहले की तरह ही चलता रहेगा। PIB Fact Check ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के भ्रामक मैसेज को किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर न करें और न ही सोशल मीडिया पर किसी ग्रुप में फॉरवर्ड करें।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में दावा किया जा रहा कि 1 जनवरी से 1 हजार का नया नोट आने वाले हैं और 2 हजार के नोट बैंकों में वापस लौट जाएंगे। #PIBFactCheck
▶️ये दावा फर्जी है।
▶️कृपया ऐसे भ्रामक मैसेज फॉरवर्ड ना करें। pic.twitter.com/rBdY2ZpmM4
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 16, 2022
इसे भी पढ़ें : 26 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें…
इसे भी पढ़ें :जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें अपना काम
इसे भी पढ़ें :Flight कैंसल करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, Air India ने शुरू की ये सर्विस
इसे भी पढ़ें :Videocon Loan Case में वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :Finance Minister दिल्ली AIIMS में भर्ती
इसे भी पढ़ें :“करुणा सिंधु” में ग्रैंड सेलिब्रेशन, दान होगा 300 किलो सोना… देखें
इसे भी पढ़ें : आम आदमी को बड़ा झटका : महंगा हुआ दूध















