spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक बजट, हाथों से लिखी गई नई परंपरा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिये 1.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, लेकिन इस बार बजट की खासियत सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि उसकी पारंपरिक प्रस्तुति में थी। डिजिटल युग में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में हाथ से लिखे हुये 100 पन्नों का बजट पेश किया। यह पहला मौका था जब राज्य का बजट कंप्यूटर पर टाइप किये बिना, पूरी तरह हस्तलिखित रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अनोखी पहल की चारों तरफ खूब चर्चा हो रही है। बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं और लिखा,”छत्तीसगढ़ के लिये ऐतिहासिक पहल, आज विधानसभा में राज्य का पहला हस्तलिखित बजट पेश किया। 100 पृष्ठों का यह बजट परंपरा और मौलिकता की नई मिसाल है।” ओपी चौधरी की कहानी भी बेहद प्रेरणादायक है। 22 साल की उम्र में UPSC पास कर वे IAS बने, रायपुर के कलेक्टर रहे और अब छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री के रूप में इतिहास रच दिया। आज के डिजिटल युग में जहां हर सरकारी दस्तावेज कंप्यूटर से तैयार होता है, वहीं हस्तलिखित बजट एक नई परंपरा की शुरुआत है।

इसे भी पढ़ें :3 रुपये किलो भी नहीं बिक रही हरी सब्जियां, रौंद डाला, क्या बोले किसान… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रांची में 1 किलो सोने की चोरी, चौंक जायेंगे…

इसे भी पढ़ें :फूल गिरते ही पूरी होती मनोकामना, क्या बोले पुजारी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :झुलसाने लगी मार्च की धूप, गर्मी और सितम ढायेगी, कब तक… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

Gemini Weekly Horoscope || मिथुन साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाही सफलता...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...