रांची : पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर हिंदू जागरण मंच रांची महानगर कमिटी के सदस्यों ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रातू रोड चौराहा पर मंच ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जहां 2019 में आतंकवादी हमले में आज ही के दिन शहीद हुए सभी भारतीय जवानों की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्वलित करके भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी।
इसे भी पढे : नामकुम गोलीकांड का खुलासा, जानिए मुकेश झा को क्यों मारी गई थी गोली
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषिनाथ शाहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राकेश कर्ण मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व आमजनों को राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करते हुए संबोधित किया। वक्ताओं ने युवाओं से देश की एकता को बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल सिंह राजपूत समेत अन्य लोगों की मुख्य भूमिका रही।
इसे भी पढे : बेटी के साथ प्रेमी को देख आग-बबूला हुआ पिता और फिर कर दिया ये…
मौके पर कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के बीच करने से समाज में प्रेरणादायी संदेश जाता है और समाज की आने वाली पीढ़ी राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत होकर सदैव देश की रक्षा हेतु तत्पर रहने को प्रेरित होती है।
मौके पर उपाध्यक्ष चंदन मिश्रा, मीडिया प्रभारी नमन भरतिया, सोनू गुप्ता, सनी वर्मा, विकाश गुप्ता, रवि वर्मा, चंदन कुमार, ऋषिकेश शर्मा, राहुल शर्मा, शिवम कुमार, राहुल सिंह सेंटी, धनराज यादव, प्रिंस कुमार गुप्ता, अमित कुमार, राहुल कुमार शर्मा, रवि कुमार, विकाश गुप्ता मौजूद रहे।












