spot_img

मुकेश झा पर फायरिंग मामले में 2 शूटर गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : जमीन कारोबारी मुकेश झा और उसके दो साथियों पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शूटरों में बिहार के सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र के छोटेलाल राय उर्फ सत्‍येंद्र राय, सारण के ही शाहजिदपुर थाना क्षेत्र के शैलेश कुमार है। इससे पहले पुलिस ने 6 फरवरी को भी तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार घटना को मुकेश झा के सहयोगी रहे नीरज के इशारे पर अंजाम दिया गया था। मुकेश और नीरज में पैसे को लेकर पुराना विवाद है। इसी को लेकर मुकेश पर नीरज ने गोली चलवाई थी।

6 फरवरी को पुलिस ने निखिल कुमार (24), निशांत सांडवार (31) और सौरभ सिंह उर्फ पिंकू (34) को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बिना नंबर की एफजेड यामाहा बाइक, काले रंग की स्कॉर्पियो JH01CY4716 व अभियुक्‍तों का मोबाइल फोन बरामद किया था। घटना का मुख्य साजिशकर्ता नीरज झा काफी दिनों से लापता है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। नीरज झा के लापता होने के मामले में अनहोनी का संदेह जताया जा रहा है।

यहां याद दिला दें कि 20 दिसंबर 2020 को जब मुकेश झा मंदिर में पूजा करने के बाद चाय बागान में अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था, तभी घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। गोलीबारी में मुकेश के साथ प्रवीण कुमार और रंजीत बंगाली भी गोली लगी थी। आनन-फानन में तीनों को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुकेश के बयान पर नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। गठित टीम ने पूरे मामले की जांच की और तीन आरोपियों को धर दबोचा।

इसे भी पढे : नामकुम गोलीकांड का खुलासा, जानिए मुकेश झा को क्‍यों मारी गई थी गोली

इसे भी पढ़ें :चमोली हादसा : 12 और शव मिले, मरने वालों की संख्‍या हुई 50

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...