spot_img

बेटी के साथ प्रेमी को देख आग-बबूला हुआ पिता और फिर कर दिया ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : बेटी के साथ प्रेमी को देखकर बाप को इतना गुस्‍सा आया कि उसने युवक की गला दबाकर हत्‍या कर शव को फेंक फरार हो गया। काफी गहनता से पुलिस ने जब मामले की जांच की तो युवक का कातिल उसकी प्रेमिका का बाप निकला।

इसे भी पढ़ें : बड़े पैमाने पर दारोगा और जमादारों का तबादला, जानिए कौन कहां गए

10 फरवरी को हरिहरगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानी नहर के किनारे से एक शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान सोनू रजक के रूप में हुई थी। जांच में पता चला कि युवक का प्रेम-प्रसंग हरिहरगंज के परसाचुआ निवासी एक युवती के साथ था। इसी एंगल से पुलिस ने जांच शुरू की और कातिल को गिरफ्तार कर लिया।

9 फरवरी की रात सोनू घर से निकल कर लड़की की घर तरफ गया। थोड़ी देर बाद प्रेमी-प्रेमिका साथ थे। इसी दौरान लड़की के पिता ने दोनों को एक साथ देख लिया। गुस्‍से में आकर उसने प्रेमी सोनू की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें : अश्लील कंटेंट देखा तो खैर नहीं, UP पुलिस ने तैयार किया डिजिटल चक्रव्यू

पुलिस ने बताया कि सोनू का शव उसके मामा सुदामा बैठा के घर से करीब 300 मीटर दूर मिला था। उसके गले पर खरोंच का निशान मिला था। परिजन ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। 17 साल का सोनू कुमार रजक नावाबाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर, सिल्दा निवासी बबन रजक का बेटा था। वह पिछले तीन माह से अपने मामा के घर रह कर पढ़ाई करने के साथ मामा की दुकान चलाने में सहयोग भी करता था। सोनू के मामा सुदामा बैठा ने बताया था कि 9 फरवरी को भांजा रात 9 बजे तक पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद वह शौच के लिए घर से निकला था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। जब काफी देर तक नहीं आया तो रात में ही उसकी खोजबीन की गई। उसका कुछ पता नहीं चला। 10 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे सोनू का शव सुल्तानी नहर के किनारे पड़ा मिला था। सुबह में नहर किनारे शौच के लिए गए लोगों ने शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी थी।

इसे भी पढ़ें : बड़ी वारदात : तीन रेसलिंग कोच और दो महिला पहलवान की गोली मारकर हत्‍या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...