लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने और लागू कराने की मांग की
रांची : लव जिहाद पर कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में लव-जिहाद के विरुद्ध सख्त कानून बनाने व लागू करने की मांग की। साथ ही अब तक राज्य में घटे कुछ चर्चित मामलों से राज्यपाल को अवगत कराया। के संज्ञान में लाया गया।
इसे भी पढ़ें :सरना स्थल घेराबंदी कार्य में Fraud, आरोपी वेंडर गिरफ्तार
राज्यपाल से मिलने के बाद हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव ने बताया कि महामहिम से लव जिहाद के विरुद्ध कानून बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। महामहिम ने सारी बातें संज्ञान में होने की बात कही एवं भरोसा दिया कि वो अवश्य हमारी मांगों को आगे बढ़ाएंगी एवं ऐसे कुकृत्यों की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाएंगी।
इसे भी पढ़ें :विदेश में पढ़ने के इच्छुक बच्चों को अब मिलेगी Scholarship : सीएम
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव, नेशनल शूटर तारा शाहदेव, महानगर अध्यक्ष सुजीत सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश कर्ण शामिल थे। इसके अलावा कार्यक्रम प्रमुख ब्रजेश कुमार, सोनू गुप्ता, अमरजीत कुमार, प्रियांशू सोनी, अमित अग्रवाल आदि भी राजभवन के बाहर मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें :मसाज के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे पकड़ा






