रांची : गिफ्तार सब जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान उर्फ तुफान की निशानदेही पर एक देसी कारबाइऩ, एक मैगजीन और नाइन एमएम की तेरह जिंदा गोलियां बरामद की गई। यह हथियार चान्हो थाना क्षेत्र के नकटा पहाड़ के पास से मिली। इस बात का खुलासा गुरुवार को रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने किया। गिरफ्तार सुल्तान पीएलएफआई का हार्डकोर उग्रवादी है। संगठन में उसका ओहदा सब जोनल कमांडर है। उसके खिलाफ हत्या, डकैती, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट के कुल 29 मामले दर्ज है। सुल्तान के खिलाफ 4 मई 2017 को बुढ़मू थाने में (कांड संख्या 21/17) चोरी करने का भी मामला दर्ज है। इस मामले में वह जेल भी गया था। वहीं चंदवा थाने में उसके खिलाफ छेड़छाड़ करने का भी मामला दर्ज है।
जिला पुलिस मुख्यालय में अपने दफ्तर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस कप्तान सुरेंद्र झा ने खुलासा किया कि रांची, लातेहार, लोहरदगा, चतरा और हजारीबाग जिले में चल रहे विकास कार्यों के ठेकेदार, ईट भट्ठा मालिकों एवं व्यापारियों से लेवी वसूलना उसकी फितरत थी। कोलियरी इलाके में आगजनी और जेसीबी जला देना उसके लिये मामूली बातें थी। वह आतंक का पर्याय बन गया था। सुल्तान उर्फ तूफान के खिलाफ चान्हो, बुढ़मू, खलारी, पिपरवार, चंदवा, कुड़ू, बालूमाथ एवं पतरातू थाने में कुल 29 मामले दर्ज हैं। लगभग 26 साल का सुल्तान चान्हो थाना क्षेत्र के करमटोली गांव का रहनेवाला है।
रूरल एसपी ने लगाई ताकत, गया सलाखों के पीछे
हार्डकोर उग्रवादी सुल्तान उर्फ तूफान की गिरफ्तारी को टारगेट करते हुए पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने एक टास्क फोर्स का गठन किया। इसकी कमान रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद को दी गई। एसपी नौशाद की देखरेख में लगातार दो महीने तक ताबड़तोड़ छापामारी की गई, नतीजा सुल्तान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस की कार्यशैली और तल्ख तेवर को देख पीएलएफआई संगठन में बौखलाहट और घबराहट है। सुल्तान तक पुलिस तकनीकि माध्यम से पहुंची। सुल्तान को धर दबोचने में खलारी के डीएसपी मनोज कुमार, लोहरदगा के डीएसपी परमेश्वर पऱसाद, चान्हो के थानेदार दिलेश्वर कुमार, मांडर के थानेदार राणा जंग बहादुर सिंह, सेन्हा के थानेदार धीरज प्रसाद, तकनीकी शाखा के एएसआई शाह फैसल, एएसआई पऱभास दास, रणविजय सिंह और क्यूआरटी की टीम सराहनीय भूमिका रही।
परिवार पर होते अत्याचार के कारण हथियार थामा, ऐसा कहना है हार्डकोर उग्रवादी सुल्तान का… देखे, सुनें और समझे क्या कहता है वह…
इसे भी पढ़ें : पुलिस और JJMP में मुठभेड़, AK-47 सहित कई हथियार बरामद






