पांच किलो अफीम के साथ चार तस्‍कर चढ़े पुलिस के हत्‍थे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

अफीम को पंजाब और हरियाणा की मंडियों मे खपाने की थी योजना  

चतरा : चतरा पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान 5 किलो अफीम के साथ चाचा-भतीजा समेत अंतरराज्यीय गिरोह के चार तस्करों को पुलिस ने दबोचा है। तस्करों की गिरफ्तारी शहर से सटे पाराडीह पंचायत में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास से हुई है।

इसे भी पढ़ें : जिंदा या मुर्दा पकड़वाने वाले को मिलेगा 25 लाख

गिरफ्तार तस्कर एक स्थान पर एकत्रित होकर अफीम की खेप को पंजाब व हरियाणा की मंडियों में खपाने की योजना बना रहे थे। सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि वृहत पैमाने पर अफीम एकत्रित कर तस्कर उसे दूसरे राज्यों में खपाने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद थाना प्रभारी व सुरक्षाबलों के साथ मिलकर सूचना के अनुरूप इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप पुलिस को देखकर चारो तस्कर भागने लगे। जिसे सुरक्षाबलों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़ने के बाद तस्करों की तलाशी के दौरान उनके पास से 5 किलो गीला अफीम बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें : मसाज के नाम पर चल रहा था सेक्‍स रैकेट, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार चारों तस्कर शहर के किशुनपुर व महुआ चौक इलाके के रहने वाले हैं। इनमें से दो सगे चाचा-भतीजा भी हैं। यह सभी मिलकर जिले के विभिन्न इलाकों से अवैध रूप से अफीम की खरीद कर उसे पंजाब व हरियाणा समेत दूसरे राज्यों के नशा मंडियों में बेचने का काम करते थे। उन्होंने बताया कि बरामद अफीम का बाजार मूल्य करीब पांच लाख रुपये आंका गया है। जिले में सक्रिय नशे के सौदागरों पर हुई पुलिसिया दबिश से तस्करों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें : 12वें खिलाड़ी ने टीम इंडिया को दिलाई जीत, मैन ऑफ द मैच बने

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...