spot_img

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा Six : 5 देशों में भारत का धुरंधर भी शामिल… देखें कौन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : टेस्ट क्रिकेट में हर खिलाड़ी ठुकुर ठुकुर रन बना कर सहज होकर खेलना चाहता है। पर अब टेस्ट मैच में भी ट्रेंड धीरे-धीरे बदल रहा है। अब क्रिकेटर टेस्ट फॉर्मेट में भी आते ही चौके-छक्के लगाने की कोशिश में जुटे रहते हैं। आइए जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 क्रिकेटर कौन हैं। इसमें टीम इंडिया के किसी खिलाड़ी का नाम है या नहीं। हालांकि लिस्ट में भारतीय किसी खिलाड़ी का नाम तो नहीं, पर टेस्ट मैच में छक्का चौका जड़ने में केवल

भारत के पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंद्र सहवाग लिस्ट में शामिल छठे खिलाड़ी हैं. हालांकि गिलक्रिस्ट और स्टोक्स के एक बराबर 100 छक्के हैं, ऐसे में सहवाग को 5वें नंबर पर माना जाता है।

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ब्रेंडन मैकुलम इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उनके नाम 101 टेस्ट मैचों में कुल 107 छक्के हैं। उन्होंने इस दरम्यान 776 चौके भी लगाये।वह टेस्ट में 12 शतक लगाने वाले क्रिकेटर हैं।मैकुलम फिलहाल इंग्लैंड के हेड कोच हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में कुल 100 छक्के हैं। उन्होंने टेस्ट में कुल 17 शतक जड़े हैं।

 

इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनके फिलहाल गिलक्रिस्ट के बराबर 100 छक्के हैं। ऐसे में अगर वह एक छक्का और लगा देते हैं तो उन्हें पीछे छोड़ देंगे। स्टोक्स ने हाल में वनडे से रिटायरमेंट ले लिया है।

क्रिकेट मैदान पर छक्कों की बात हो और वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम ना आये, ऐसा हो ही नहीं सकता। गेल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में कुल 98 छक्के जड़े हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व धुरंदर जैक कैलिस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। कैलिस ने 166 टेस्ट मैचों में कुल 97 छक्के लगाये। कैलिस के नाम टेस्ट में 45 शतक दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें : एक्शन में रांची DTO प्रवीण प्रकाश, एक दिन में वसूले 6.92 लाख, रोड टैक्स माफी का खोला ऑप्शन… देखें

इसे भी पढ़ें : अमेरिका से खेलकर लौंटी 5 हॉकी महिला खिलाड़ी, सीएम हेमंत सोरेन ने सराहा

इसे भी पढ़ें :डायन करार देकर जेठानी का किया यह हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :एक ही परिवार के चार सदस्यों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...