Kohramlive : आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन Sale का नाम सुनते ही लोग जमकर खरीदारी करने लगते हैं। लेकिन कई बार कम कीमत के चक्कर में लोग ऐसी चीजें खरीद लेते हैं, जिनका बाद में कोई इस्तेमाल नहीं होता। स्मार्ट शॉपिंग का मतलब सिर्फ सस्ता सामान खरीदना नहीं, बल्कि सही और काम की चीज चुनना भी है। ऐसे में Sale के दौरान खरीदारी करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
सिर्फ ट्रेंड देखकर न खरीदें
सेल में अक्सर ट्रेंडिंग फैशन वाले कपड़े आकर्षक कीमत पर मिलते हैं, लेकिन कई बार ये कुछ महीनों बाद आउटडेटेड लगने लगते हैं। कोशिश करें कि ऐसे कपड़े खरीदें जिन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके। बेसिक रंग, आरामदायक फैब्रिक और मौसम के हिसाब से कपड़े चुनना बेहतर रहेगा।
ट्रायल किये बिना न करें खरीदारी
बहुत से लोग Sale में भीड़ और जल्दबाजी के कारण बिना ट्रायल किये कपड़े खरीद लेते हैं। बाद में फिटिंग खराब निकलने पर पछताना पड़ता है। खरीदते समय बैठकर, चलकर और हाथ उठाकर फिटिंग जरूर चेक करें। बहुत टाइट या ज्यादा ढीले कपड़े अक्सर अलमारी में ही पड़े रह जाते हैं। कई बार कपड़े देखने में अच्छे लगते हैं लेकिन पहनने में असुविधाजनक होते हैं। खरीदने से पहले कपड़े का फैब्रिक जरूर जांचें। ध्यान रखें कि कपड़ा बहुत पतला, ज्यादा पारदर्शी या जल्दी सिकुड़ने वाला न हो।
Return Policy पढ़ना न भूलें
Sale वाले सामान पर कई दुकानों में Return या Exchange की सुविधा नहीं होती। इसलिए खरीदने से पहले यह जरूर पूछ लें कि सामान वापस होगा या नहीं। Exchange की समय सीमा भी पता कर लें और बिल संभालकर रखें। Discount देखकर जरूरत से ज्यादा सामान खरीदने से बचें। पहले अपनी जरूरत की लिस्ट बनाएं और उसी के हिसाब से खरीदारी करें। इससे फिजूल खर्च से बचेंगे और सही चीजों पर पैसा खर्च होगा।
इसे भी पढ़ें : अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें
इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, राष्ट्रपति ने जारी किया अध्यादेश
इसे भी पढ़ें : ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…
इसे भी पढ़ें : गोमो में हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा
इसे भी पढ़ें : SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…






