spot_img

सट्टेबाजी का हाई-टेक रैकेट ध्वस्त, नौ अरेस्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kodarma : कोडरमा, जब शहर की गलियों में नींद पसरी हुई थी, उसी वक्त एक किराये के मकान की दीवारों के भीतर लाखों के ‘डिजिटल सिक्के’ घूम रहे थे। सट्टे के डिजिटल मैदान में आईपीएल, फुटबॉल, टेनिस और कैसीनो की परतें बिछ चुकी थीं, और एक-एक क्लिक पर किस्मतों के सौदे हो रहे थे। तिलैया के थानेदार विनय कुमार को गुप्त सूचना मिली, “मिटको कॉलोनी में चल रहा है डिजिटल जुये का बड़ा खेल।” कोडरमा पुलिस कप्तान की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई।आधी रात को छापामारी शुरू हुई। दरवाजा टूटा और उस कमरे से खुला वो रहस्य, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। ये कोई सड़कछाप जुआरी नहीं थे, ये थे सिलिकॉन जाल के खिलाड़ी,  हर किसी के पास मोबाइल, बैंक अकाउंट, पासबुक, ATM, लैपटॉप, स्कैनर और एक प्लान। Reddy App, 11xPlay और Cricbet99 जैसी साइट्स के जरिये ये लोग कस्टमर से कॉन्टैक्ट करते, फर्जी खातों में पैसे मंगाते और उनके ID में क्वॉइन भेजते। फिर गेम, हार या जीत, और फिर पैसे ट्रांसफर। जांच से खुलासा हुआ है कि फर्जी दस्तावेजों से खुले थे बैंक अकाउंट। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। गिरफ्तार लोगों के पास से 22 मोबाइल फोन, 25 ATM कार्ड, 11 चेकबुक, 2 लैपटॉप (HP), 2 स्कैनर (बैंक यूज़), 1 स्वैप मशीन (BharatPe) एवं 2 डायरियां,  जिसमें लिखा था लाखों के ‘काले खेल’ का हिसाब-किताब। पकड़े गये  समिर आलम (धनबाद), रौनक कुमार (नवादा), अमित कुमार (आरा), प्रिंस कुमार (धनबाद), जितेंद्र कुमार सिंह (पटना), मनीष कुमार (समस्तीपुर), कुणाल सिंह (पटना), कुलेन्द्र कुमार (गया) एवं विक्की कुमार (भोजपुर) ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज खोल दिये। मिले इनपुट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें :भारत की सख्त चेतावनी, राजनीति में इन्हें जगह देना बंद करो, वर्ना…

इसे भी पढ़ें :केदार की शरण में CM हेमंत, परिवार संग की भोलेनाथ की आराधना… देखें तस्वीरें

इसे भी पढ़ें :भारत की सख्त चेतावनी, राजनीति में इन्हें जगह देना बंद करो, वर्ना…

इसे भी पढ़ें :तूफान ‘शक्ति’ के साये में ये राज्य

इसे भी पढ़ें :सेना प्रमुख पहुंचे चित्रकूट, गुरुदक्षिणा में जगदगुरू ने मांगा PoK!

इसे भी पढ़ें :केंद्रीय मंत्री नड्डा कह उठे डॉ अंसारी से ये…

इसे भी पढ़ें :जिंदा पकड़े गये 2 ‘हाइब्रिड आतंकी’, भारी मात्रा में मिला गोला-बारूद

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...