PATNA : बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एनएच-57 पर धर्मपट्टी के समीप हाई स्पीड बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। बस के ड्राइवर की दबकर मौत हो गई। 5 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक महिला का हाथ भी कट गया। स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोङ़कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद राघोपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
बस में 25 लोग थे सवार
एचपी पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ। पुष्प विमान बस छातापुर से सुपौल आ रही थी। इसमें करीब 25 लोग सवार थे। एक ग्रामीण ने बताया कि बस तेज रफ्तार में सिमराही की तरफ से आ रही थी। स्पीड इतनी तेज थी कि बस का चालक कंट्रोल नहीं कर पाया और बस डिवाइडर से बस टकरा गई।
Read More :वैक्सीनेशन के लिए लोगों को ठेठ भाषा में समझाएंगी ये महिलाएं, ऐसे बना रहीं योजना (VIDEO)








