रांची : झारखंड में बाहर से आने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य के सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच के लिए स्थायी रैपिड एंटीजन टेस्ट(RAT) जांच बूथ बनाए जाएंगे। सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे जांच की व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इस बाबत राज्य के सभी DC को निर्देश जारी किया है। अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि जितनी जल्दी हो सके यह व्यवस्था शुरू कर दें। किसी भी सूरत में यह खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। गंभीरता के साथ यहां प्रवेश करने वाले लोगों की जांच करें।
Read More :ट्विटर पर पुलिस ने दिया आरोपी का मजेदार परिचय, वायरल
सहयोग के लिए पुलिस व दंडाधिकारी की भी होगी तैनाती
24*7 मॉडल पर लगातार जांच के लिए 8-8 घंटे की शिफ्ट में जांच टीमों को प्रतिनियुक्त करते हुए सभी आगंतुक यात्री की कोविड जांच सुनिश्चित की जाएगी। सैंपल कलेक्शन टीम को पूर्ण सहयोग के लिए पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इससे पूर्व रांची, हटिया, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर व चक्रधरपुर रेलवे स्टेशनों पर जांच की व्यवस्था की गई थी।
Read More :BREAKING : झारखंड में 16 IFC इधर से उधर, जानिये कौन कहां गए










