spot_img

20 लोग हैं तो इस नंबर कर करें कॉल, मुहल्ले में पहुंचेगा टीका वाहन, सेवा शुरू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • हरी झंडी दिखाकर दो कोविड-19 सुरक्षा वाहनों को किया रवाना
  • टीकाकरण के लिए कम से कम 20 लोगों का एक साथ होना आवश्यक
  • वैक्सीनेशन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7546028221 पर करें कॉल
  • 45 साल से अधिक आयु के लोगों को दी जाएगी प्राथमिकता

RANCHI : कोविड-19 से बचाव के लिए झारखंड सरकार के विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रांची के जवाहर नगर क्लब परिसर से इसकी शुरुआत की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दो कोविड-19 सुरक्षा वाहनों को रवाना किया।

इसे भी पढ़ें : डोडा लदे पिकअप वैन को पीछा कर PCR ने पकड़ा, चालक-खलासी फरार

आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा : बन्ना गुप्ता

विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। अब जन-जन के द्वार तक पहुंचकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा सकेगा। कोविड-19 विभीषिका के विरुद्ध यह शंखनाद है। स्वस्थ समृद्ध और उन्नत राज्य की कल्पना के लिए सरकार काम कर रही है। जैसे-जैसे राज्य सरकार को वैक्सीन प्राप्त हो रही है, तेज गति से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।

 7546028221 पर करें कॉल

कोविड-19 सुरक्षा वाहनों द्वारा टीकाकरण का लाभ लेने के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7546028221 पर कॉल करना होगा। मोबाइल वैक्सीनेशन का लाभ लेने के लिए किसी भी स्थान पर 20 लोग होने आवश्यक है। कम से कम 20 लोग होने पर कंट्रोल रूम नंबर 7546028221 पर कॉल कर इसकी जानकारी देनी होगी।

इसे भी पढ़ें :छोटा तालाब ओवरफ्लो के बाद डिप्टी मेयर ने लिया जायजा, दिये दिशा निर्देश

45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन

रांची में मोबाइल वैक्सीनेशन के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक और 18- 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था होगी। कोविड-19 सुरक्षा वाहनों से टीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर आयुक्त अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, राज्य टीकाकरण के नोडल पदाधिकारी डोडे अंजनेयुलू,  रांची डीसी छवि रंजन, उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर, एसी नक्सल,रांची  रामवृक्ष महतो, सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :पत्‍नी का फाड़ डाला पेट, फिर खुद को जख्‍मी कर रातभर शव के पास बैठ तड़पता रहा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...