spot_img
spot_img

MCD Mayor चुनाव को लेकर आया बड़ा फैसला…देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : दिल्ली में 6 फरवरी को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव होंगे। इसके लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम के सदन का सेशन बुलाने को मंजूरी दे दी है। इसका सुझाव मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिया था। बता दें कि पिछले मंगलवार को चुनाव दूसरी बार नहीं हो सका था, क्योंकि उपराज्यपाल द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी ने कुछ पार्षदों के हंगामे के बाद एमसीडी सदन की बैठक को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया था। आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद के उम्मीदवार शैली ओबेरॉय मेयर का चुनाव समयबद्ध तरीके से कराए जाने की मांग लेकर गुरुवार को  सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थीं। उच्चतम न्यायालय ने ओबेरॉय की याचिका को तीन फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर शुक्रवार को सहमति जताई थी।

‘आप’ ने भाजपा पर बाधा डालने का लगाया था आरोप

‘आप’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुंडागर्दी करने और एमसीडी की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि एमसीडी सदन के नेता मुकेश गोयल और ‘आप’ की महापौर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने दिल्ली में महापौर पद का चुनाव समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश देने के लिए शीर्ष अदालत का रुख किया है।

इसे भी पढ़ें :Budget 2023 : वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, इतनी कमाई वालों को नहीं देना होगा टैक्स

इसे भी पढ़ें :अब रांची में धधक उठी यह दुकान… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...