Ranchi (Akhilesh) : रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर नामकुम रेलवे ओवरब्रिज खतरनाक होता जा रहा है। दो पहिया और तीन पहिया गाड़ियों के लिए यह कभी भी काल साबित हो सकता है। करोड़ों रूपए की लागत से बना यह ब्रिज अब डैमेज होने लगा है। जगह-जगह पर लगाये गये रेंलिंग, छड़ एवं लोहे के नुकीले पार्ट्स बाहर आ चुके हैं। यह छोटी गाड़ियों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। कई बार तो दो पहिया वाहन सवार रेलिंग में फंसकर गिर गये और जख्मी हो चुके हैं। कई गाड़ियों के टायर-ट्यूब फट गये। उधर से गुजर रहे लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा दिक्कत अंधेरा होने के बाद होती है।
वहीं, ब्रिज के दीवारों पर दोनों पेड़-पौधे उग आये हैं। इनमें विशाल प्रजाती के पीपल, बरगद एवं अन्य जंगली पेड़ शामिल हैं। जल्द इन पेड़ों को हटाया नहीं गया तो इनके जड़ पुल के दीवारों में अंदर तक समा जाएंगे। जिससे दीवार फटने और कमजोर होने का डर है। सुनें क्या बोले उधर से गुजरने वाले लोग…
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे सर्कस को दिलों तक पहुंचाने वाले दिग्गज जेमिनी शंकरन
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद की मां, सीएम हेमंत ने दिया कांधा
इसे भी पढ़ें : कोडरमा में जवानों से भरी पुलिस वैन के उड़े परखच्चे…
इसे भी पढ़ें : इस आदिवासी टोला में पीने का पानी तक नहीं, क्या बोल गये गांववाले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक ने बीवी के इलाज के लिए, तो दूसरे ने चाचा के कहने पर उठाया था हथियार
इसे भी पढ़ें : कोडरमा में जवानों से भरी पुलिस वैन के उड़े परखच्चे…
इसे भी पढ़ें : रांची सहित इन जिलों में अगले 3 घंटे में मौसम विभाग का अलर्ट…














