Gujarat : फिर पकड़ी गई करोड़ों की हेरोइन। गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने राज्य के मोरबी ज़िले के एक गांव से पाकिस्तान से भेजी गयी 600 करोड़ रुपए क़ीमत की क़रीब 120 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है और इस सिलसिले में तीन लोगों को पकड़ा गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों के कुख्यात पाकस्तिानी तस्कर जाहिद बशीर बलोच का है।
हेरोइन अफ़्रीका के किसी देश में भेजी जानी थी
उसके द्वारा समुद्र के रास्ते अक्टूबर में भेजी गयी हेरोइन की इस खेप को पहले द्वारका ज़िले के सलाया में रखा गया था जिसे बाद में मोरबी ज़िले के मालिया मियाना तालुक़ा के जिंजुड़ा गांव में लाकर स्थानीय तस्कर शमशुद्दीन हुसैन के घर में स्थानांतरित किया गया था। गुप्त सूचना पर कल देर रात छापा मार कर इसे बरामद कर लिया गया।शमशुद्दीन के साथ ही उसके दो अन्य साथियों मुख़्तार हुसैन उर्फ़ जब्बार जोड़िया और ग़ुलाम झागड़ को भी पकड़ लिया गया। यह हेरोइन अफ़्रीका के किसी देश में भेजी जानी थी। इस सम्बंध में जाहिद ने संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में एक बैठक की थी। जाहिद वर्ष 2019 में डीआरआई को ओर से हेरोइन बरामदगी के एक अन्य मामले में भी वांछित है।
भाटिया ने बताया की हेरोइन के साथ पकड़े गए तीनों तस्कर कुख्यात हैं और इनमे से एक मुख़्तार को पहले पाकिस्तान मरीन सुरक्षा एजेंसी ने पकड़ा भी था पर वह किसी तरह से भाग निकला था। उन्होंने बताया कि विस्तृत पड़ताल और पूछताछ के बाद अन्य लोगों की भी धरपकड़ हो सकती है।
भाटिया ने कहा कि पाकिस्तानी ड्रग्स कार्टेल गुजरात के लम्बे समुद्र तट को नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल करना चाहते है। आपको बता दें कि राज्य में पिछले पांच माह में ही 25 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के नशीले पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं। गत 21 अप्रैल को अरब सागर में एक नौका से 150 करोड़, 17 जुलाई को पोरबंदर के निकट से 3500 करोड़, 19 सितम्बर को ही निकटवर्ती कच्छ ज़िले के मुंद्रा बंदरगाह से अफगानस्तिान से तस्करी कर लाए गए 21 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक क़ीमत के मादक पदार्थ, 21 सितंबर को पोरबंदर के निकट से 150 करोड़ के और अभी कुछ ही दिन पहले देवभूमि द्वारका ज़िले के तटवर्ती गांव सलाया से 315 करोड़ रुपए के ड्रग्स (अधिकांश हेरोइन) बरामद किए गए थे।
इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर CISF जवान की पत्नी को गोलियों से भूना, भाई बोला…
इसे भी पढ़ें :पत्रकार से बदसलूकी करने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें :पिठोरिया बाजार में दिन दहाड़े हत्या, सनसनी
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….








