Kohramlive Desk : कुदरत में अनोखी और हैरत में डालने वाली चीजों की कमी नहीं है। झरने प्रकृति की सुंदरता को जीवंत रूप में बयां करते हैं। ऊंचे पहाड़ों से गिरते पानी को देखकर कौन आनंद से झूम नहीं उठेगा। हैरत की बात तो तब होगी, जब झरने से पानी की जगह आग गिरने लगे। जी हां, हम एक ऐसे ही झरने की बात कर रहे हैं। यह झरना कैलिफोर्निया के योसेमिटी नेशनल पार्क में है। 1560 फीट ऊंचे पहाड़ से यह गिरता है। यह अनोखा झरना कैप्टन माउंटेन से गिरता है। इस झरने को फायर फॉल भी कहा जाता है, जिसका मतलब होता है आग का झरना। दूर-दूर से लोग इस झरने का नजारा देखने आते हैं। लोग इस हैरान कर देने वाले नजारे को अपने कैमरे में कैद कर ले जाते हैं।
View this post on Instagram
फरवरी के अंत में कुछ अलग नजारा
बता दें कि इस झरने में फरवरी के आखिरी हफ्ते में अलग ही नजारा देखने को मिलता है। इस झरने को जो भी देखता है हैरान रह जाता है और उसकी कुछ तस्वीरें उतारने में जरा सी भी देरी नहीं करता। हर साल फरवरी के अंत में इस झरने से गिरता हुआ पानी आग के समान लगता है।
View this post on Instagram
इस तरह पानी दिखता है आग की तरह
इस झरने से गिरने वाला पानी आग की तरह दिखाई देता है, लेकिन यह आग नहीं पानी ही है। वास्तव में सूर्यास्त के करीब यह झरना अपना रंग बदलने लग जाता है। इसी के साथ सूर्यास्त पहाड़ी की दूसरी ओर होता है इसका मतलब है कि बिलकुल पीछे जिससे उसकी रोशनी पानी में बिखर जाती है और पानी में ऐसे दिखाई देता है मानो यह कोई आग का झरना हो।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें : चार जानलेवा कफ सिरप को लेकर झारखंड औषधि निदेशालय अलर्ट, जारी की स्पेशल गाइडलाइंस
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शिक्षक बहाली को लेकर कही ये बात…देखें
इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….
इसे भी पढ़ें : आर्यन और रोहन की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा















