Kohramlive : झारखंड में हेमंत सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का ऐलान कर दिया है। इसके साथ राज्य के कर्मचारियों को यह मौका मिलेगा कि वे अपने स्तर पर नई और पुरानी पेंशन योजना में से किसी एक को चुन सकेंगे। झारखंड सरकार कर्मचारियों को यह विकल्प दे रही है कि अगर वो चाहें तो नई पेंशन योजना को भी चुन सकते हैं।
15 नवंबर तक पेंशन स्कीम चुनना है विकल्प
कर्मचारियों को 15 नवंबर 2022 तक विकल्प का चयन करने का समय दिया गया है। इस संबंध में कर्मचारी को शपथ पत्र दायर कर जानकारी देनी होगी कि वह किस योजना का चुनाव कर रहे हैं। सरकार की ओर से बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई।
क्या है अधिसूचना में
वित्त विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 1 दिसंबर 2004 से 31 अगस्त 2022 तक नई अंशदायी पेंशन योजना में नियुक्त कर्मचारी एक शपथ पत्र देकर पुरानी Pension योजना (OPS) का विकल्प चुन सकते हैं। अगर कोई नई पेंशन योजना भी चुनना चाहता है, तो भी शपथ पत्र देकर इसकी जानकारी देनी होगी।
पेंशन स्कीम शपथ पत्र का ऐसा होगा Format
शपथ पत्र का प्रारूप (Format) क्या होगा, इसे लेकर भी जानकारी दी गई है। नई अंशदायी पेंशन योजना के तहत नियुक्त कर्मी अगर पुरानी Pension योजना का विकल्प चुनते हैं या नई अंशदायी पेंशन योजना में बने रहना चाहते हैं, तो उनके लिए अनुलग्नक-3 (Annexure-III) जारी किया गया है। इसमें इसकी पूरी प्रक्रिया बतायी गयी है।
इस प्रकार दायर करना है शपथ पत्र
कर्मचारी शपथ पत्र दायर करने के लिए इंप्लॉयी पोर्टल (Employee Portal) में लॉग-इन कर सकते हैं । यहीं से शपथ पत्र का प्रारूप एनेक्सर-1 डाउनलोड किया जा सकता है। इस शपथ पत्र को पूरी तरह से तैयार करके इंप्लॉयी पोर्टल पर ही अपलोड करना होगा। इसके साथ मूल प्रति भविष्य निधि निदेशालय के नोडल पदाधिकारी के पास जमा करना होगा।
इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर
इसे भी पढ़ें : बारिश शुरू होते ही स्कूल के बच्चे पकड़ लेते अपने घर का रास्ता… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : Twitter पर बिक रही बच्चियों की अ*श्लील वीडियो, समन जारी
इसे भी पढ़ें :YBN यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग, BSNL के साथ हुआ MoU
इसे भी पढ़ें :ट्रैफिक जाम के बीच नैना हो गए चार और उसके बाद ऐसे हुई शादी…






