GARHWA (NITAYANAND DUBEY): गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर खरवार का शहादत दिवस समारोह का आयोजन खरवार एकता संघ की ओर से किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने किया। इसके पहले दोनों ने नीलांबर-पीतांबर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर ने 1857 में आंदोलन का बिगुल फूंककर अंग्रेजां के दांत खट्टे कर दिए थे। समाज को आगे बढ़ाने एवं कुरीतियों को दूर करने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज उनके रास्ते से प्रेरणा लेकर हेमंत सरकार आदिवासियों व मूलवासियां के हित की रक्षा के लिए संकल्पित है।
खरवार समाज का रहा है गौरवशाली इतिहिास
गिरिनाथ सिंह ने कहा कि महापुरूष किसी जाति, धर्म के नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव होते हैं। शुरू से ही खरवार समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसे और आगे बढ़ाते हुए समाज की कुरीतियों को खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने मंत्री मिथिलेश ठाकुर से चिनियां स्थित आदिवासी आवासीय उच्च विद्यालय को प्लस टू का दर्जा दिलाने की मांग की। मौके पर भाजपा नेता शिवधारी राम, खरवार एकता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, खरवार लोक सेवक संघ के सचिव संतोष सिंह, विजय सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कुंअर सिंह ने किया।
इनकी रही मौजूदगी
मौके पर मुख्य रूप से एसडीपीओ अवध कुमार यादव, जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि जीतेंद्र सिन्हा, कंचन साहु, प्रवक्ता धीरज दूबे, खरवार एकता संघ के डॉ. शशि सुमन सिंह, विजय सिंह, जानकी सिंह, राजू रंजन सिंह, तिलेश्वर सिंह, सुबील सिंह खरवार, अर्जुन सिंह, रामवृक्ष सिंह, चंद्रदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :सिपाही भर्ती परीक्षा में 13 “मुन्ना भाई” धराये, मजिस्ट्रेट भी हैरान
इसे भी पढ़ें :राजधानी में गंदा धंधा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस रह गई दंग
इसे भी पढ़ें :Oscars के मंच पर एक्टर ने एंकर को मारा थप्पड़, देखिये फिर क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : हक जताने पर फांसी पर लटका दिया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : आपके Phone में भी होती है Internet और Network की दिक्कत, तो करें ये काम…
इसे भी पढ़ें : कल और परसो बैंक का है काम तो जरूर पढ़ें यह खबर, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें : भक्तों को बड़ी सौगात, 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
इसे भी पढ़ें : … और पुलिस का भी माथा ठनक गया, देखें वीडियो..
इसे भी पढ़ें : 32 मिनट में 3 खूंखार को मार गिराया “PUMA-02”, देखें वीडियो…














