spot_img
spot_img

प्रवासी कामगारों के लिए शुरू हुआ सहायता केंद्र, मिलेगी हर तरह की मदद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi / Gumla : सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल माइग्रेशन इनिशिएटिव के तहत प्रवासी श्रमिकों और कामगारों के सुरक्षित और जिम्मेदार प्रवासन के लिए गुमला में सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल माइग्रेशन केंद्र की शुरुआत जिले के श्रम अधीक्षक ने किया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक – सामाजिक सुरक्षा, एवं जिला नियोजन पदाधिकारी के अलावा राज्य श्रमिक संस्थान स्थित SRMI के टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (TSU) के  जिले के श्रमिक मित्र भी उपस्थित थे।

सुनिश्चित की जाएगी सामाजिक सुरक्षा

यह केंद्र जिला श्रम एवं रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में जिला स्तरीय सहायता प्रकोष्ठ के रूप में तथा जिला श्रम एवं रोजगार अधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्य करेगा। इसके जरिये गुमला के अंदर अंतरराज्यीय प्रवासियों और उनके परिवारों की पहचान करने की दिशा में काम करेंगे, ताकि ऐसे श्रमिकों एवं कामगारों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह कार्य उपायुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिसंबर 2021 में सेफ एंड रिस्पांसिबल माइग्रेशन इनिशिएटिव (एसआरएमआइ) का शुभारंभ किया था।

क्या है एसआरएमआई

वर्तमान में एसआरएमआइ पायलट प्रोजेक्ट के तहत दुमका, पश्चिमी सिंहभूम तथा गुमला के श्रमिकों के पलायन को ध्यान में रखकर नीति बनाई गई है। इन तीन जिलों से दिल्ली, केरल और लेह-लद्दाख में रोजगार के लिए गए प्रवासी श्रमिकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इन सभी राज्यों से समन्वय स्थापित कर प्रवासी श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक और कानूनी मदद दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : नहर में नहा रही थी लड़कियां, तभी…

इसे भी पढ़ें : कद्दू के बीज खाने से दूर होती है पुरुषों की ये बड़ी समस्या, जानें क्या…

इसे भी पढ़ें : …और पूरा परिवार ज़िंदा जलकर मर गया, देखें…

इसे भी पढ़ें : गैरज में लगी आग, मची अफ़रा-तफ़री, देखें…

इसे भी पढ़ें :4G डाउनलोड स्पीड में JIO की बादशाहत बरकरार 

इसे भी पढ़ें :ऑटो में सो रहा था पत्नी से नाराज गुड्डू, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : निलंबित राशन दुकान के दुकानदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज

इसे भी पढ़ें :Jio का धमाका, 200 रुपये देने पर देख पाएंगे 14 OTT प्लेटफॉर्म्स

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...