spot_img

…और पूरा परिवार ज़िंदा जलकर मर गया, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ludhiana : घर में आग ऐसी लगी, कि पूरा परिवार ज़िंदा जलकर मर गया। परिवार में कुल 7 सदस्य थे। परिवार का केवल एक बेटा बच गया, क्योंकि वह कही बाहर था। काल के गाल में समाने वालों में घर का मुखिया सुरेश सहनी, उनकी पत्नी राणा देवी, बेटी राखी, मनीषा, चंदा, गीता और बेटा सनी शमिल हैं। घटना के वक़्त घर के सभी लोग सो रहे थे। अब परिवार में केवल बेटा राजेश बच गया। यह हृदयविदारक घटना लुधियाना के टिब्बा रोड में नगरपालिका कचरा डम्प यार्ड के पास हुई। झोपड़ीनुमा इस घर को जलने में कोई समय नहीं लगा। यह आगलगी की घटना आज तड़के क़रीब 3 बजे हुई। हमारे प्रतिनिधि के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज़ और भयावह थी कि किसी को उन्हें बचाने का मौक़ा तक नहीं मिला। देखते ही देखते एक पूरे परिवार की कहानी ख़त्म हो गयी। इस लोमहर्षक कांड ने इलाक़े के लोगों को अंदर से हिला कर रख दिया। इनमे कई तो इस क़दर जल गए थे कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। यह परिवार रोज़ कमाने खाने वाला था। सभी लोग मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। वहीं बेटे राजेश ने बताया कि पिता कबाड़ का काम करते थे और किसी तरह गुज़र बसर होता था।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में पार्षद पति को गोलियों से भूना, देखें CCTV फुटेज

इसे भी पढ़ें : ASI के बेटे को आया क्रेडिट कार्ड बंद होने का मैसेज और फिर…

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Panchayat Election : 1127 पंचायतों में Nomination शुरू, 14 मई को Voting, यहां जानिए पूरी Details

इसे भी पढ़ें : खुद मारकर फेंका, डेड बॉडी खोजने का करता रहा नाटक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का मर्डर, देखें वीडियो..

इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE : 10 दिन पहले निकाह किया, फिर उतार दिया मौ त के घाट, देखें क्यों

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...