spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

4G डाउनलोड स्पीड में JIO की बादशाहत बरकरार 

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • 21.1 एमबीपीएस की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ जियो का जलवा बरकरार
  • 4G औसत अपलोड स्पीड में वीआई इंडिया पहले नंबर पर, ट्राई ने मार्च माह के आंकड़े जारी किए

New Delhi : देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस JIO ने एक बार फिर 4G डाउनलोड स्पीड में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ट्राई द्वारा जारी मार्च माह के आंकड़ों के मुताबिक JIO की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 21.1 एमबीपीएस मापी गई। फरवरी माह के मुकाबले इसमें 0.5 एमबीपीएस का उछाल देखने को मिला। फरवरी माह में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 20.6 एमबीपीएस थी। जियो के अलावा सिर्फ सरकारी कंपनी बीएसएनएल की स्पीड बढ़ी है। फरवरी में 4.8 एमबीपीएस के मुकाबले मार्च में उसकी 4जी डाउनलोड स्पीड 6.1 एमबीपीएस नापी गई।

एयरटेल और वीआई की 4G स्पीड घटी

आंकड़े बताते हैं कि टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनियों, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) की 4जी स्पीड मार्च में घट गई है। सबसे ज्यादा नुकसान एयरटेल को उठाना पड़ा पिछले माह के मुकाबले मार्च में उसकी 4जी डाउनलोड स्पीड 1.3 एमबीपीएस घट गई। वहीं स्पीड के मामले में वीआई को भी 0.5 एमबीपीएस का घाटा उठाना पड़ा। एयरटेल की स्पीड 13.7 एमबीपीएस तो वीआई इंडिया की 17.9 एमबीपीएस रही। हर बार की तरह इस बार भी रिलायंस जियो ने औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल और वीआई को एक बार फिर मात दी है। मार्च माह में जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 7.4 एमबीपीएस तो वीआई इंडिया से 3.2 एमबीपीएस अधिक रही। रिलायंस जियो पिछले कई वर्षों से लगातार औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में नंबर वन की पोजीशन पर काबिज है। वीआई इंडिया दूसरे नंबर पर कायम है और भारती एयरटेल को उसने तीसरे नंबर पर ढकेल दिया है।

रिलायंस JIO की अपलोड स्पीड 7.3 एमबीपीएस

डाउनलोड की तरह औसत 4जी अपलोड स्पीड में भी भारती एयरटेल तीसरे नंबर पर है। मार्च माह में कंपनी की औसत अपलोड स्पीड 6.1 एमबीपीएस नापी गई। 8.2 एमबीपीएस के साथ वीआई इंडिया औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर रिलायंस JIO ने बाजी मारी। उसकी अपलोड स्पीड 7.3 एमबीपीएस रही। बीएसएनएल ने भी 5.1 एमबीपीएस औसत अपलोड स्पीड के साथ टक्कर देने की भरपूर कोशिश की। ट्राई द्वारा औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

JIO JIO

इसे भी पढ़ें : कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : Jio का धमाका, 200 रुपये देने पर देख पाएंगे 14 OTT प्लेटफॉर्म्स

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

Kohramlive : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...