Kohramlive : एक हेलिकॉप्टर बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया। जिसमें गृह मंत्री समेत 3 मंत्रियों की मौत हो गई है। यह बड़ा हादसा राजधानी कीव के पास हुआ। हादसे में मरने वालों की संख्या 16 बताई जा रही है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। हेलिकॉप्टर पर कुल 9 लोग सवार थे। यूक्रेन का पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। हादसे में 22 लोग जख्मी भी हुए हैं। जिनमें 10 बच्चे शामिल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कीव के पास जहां हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वहां कई रिहायशी इमारतें है। इसलिए अनुमान है कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। रिपोर्टस के मुताबिक इस हादसे में यूक्रेन के इंटीरियर मिनिस्टर (गृह मंत्री) डेनिस मोनास्टिर्स्की की भी मौत हो गई है। यह हादसा कीव के करीब स्थित ब्रोवेरी शहर में हुआ है।
BREAKING: 16 people including Ukraine’s interior minister and other senior ministry officials killed in a helicopter crash outside Kyiv in the town of Brovary
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) January 18, 2023
हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस का हिस्सा था। अभी इस हादसे की वजह सामने नहीं आई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ऑफिस के डिप्टी चीफ किरिलो टिमोशेंको ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सरकार दुर्घटना का शिकार हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
इसे भी पढ़ें : सालों से गैर-कानूनी तरीके से चले आ रहे अभ्रक उद्योग पर लगेगा विराम
इसे भी पढ़ें : T20 @Ranchi : Online टिकट खरीदने के बाद नहीं लगना पड़ेगा लाइन में… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : PLFI ने भेजी चिट्ठी, मांगे 1 करोड़… दहशत
इसे भी पढ़ें : बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें
इसे भी पढ़ें : जब अपने दुकान पहुंची रीता देवी, तो मची हाय तौबा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : तीन बच्चे हो गये अनाथ, बेवा की चीख ने सबको रुला दिया















