spot_img

पलामू में जघन्‍य मर्डर, युवक को 4 टुकड़े में काटकर बोरे में फेंका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : एक युवक की बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। शव को धारदार हथियार से 4 टुकड़े में काटकर एक प्‍लास्टिक में बांधकर बोरे में भरकर पहाड़ी के पास फेंक दिया। लाश की गंध मिलने के बाद कुत्‍तों ने बोरे को नोंच उसमें से शव को निकाल लिया। कुछ ग्रामीणों ने कुत्‍तों को ले जाते आदमी का पैर देखा। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। तुरंग पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरे को खोला तो दंग रह गई। बोरे में एक युवक का 4 टुकड़ों में शव बंद था। एक पैर कुत्‍ते खींचकर कुछ दूर ले गये थे। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। सनसनीखेज यह घटना पलामू के हुसैनाबाद अनुमंडल के अलीमदद गांव के घुटघोरी पहाड़ी के पास का है।

पुलिस शव को पोस्‍टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि कहीं और हत्‍या कर लाश को यहां फेंका गया होगा। सभी एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव मिलने की फैली खबर के बाद से ही अलीमदद सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :एक चुटकी सिंदूर लगाकर मौनी रॉय ने कही ये खास बात….

इसे भी पढ़ें :दोहरे हत्याकांड से दहला गिरिडीह, चाची-भतीजी को ऐसे मारा कि…

इसे भी पढ़ें :अलर्ट नहीं रहती रेलवे तो मच जाता कोहराम, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...