Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी की हत्या के पीछे छुपे राज का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बीते 30 मई को पलामू के सेमरा के बनपहाड़ी जंगल में लापता मुजाहिद अंसारी के डेड बॉडी मिली थी। मुजाहिद की बेरहमी से हत्या की गई थी। हत्यारों ने पत्थर से उसका सिर कूच दिया था, वहीं, पहचान मिटाने के इरादे से शव को जलाने की भी कोशिश की थी।
रायपुर की एक पुरानी घटना बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी तस्लीम अंसारी और मृतक मुजाहिद अंसारी कभी रायपुर में एक साथ कूलर बनाने का काम करते थे। वहीं दोनों के बीच एक विवाद ने जन्म लिया था। बताया गया कि तस्लीम तेज आवाज में साउंड बजा रहा था, जिसका मुजाहिद ने विरोध किया था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में मुजाहिद ने तस्लीम पर कैंची से हमला कर उसे घायल कर दिया था। उस दिन लगी चोट तस्लीम के मन में बदले की आग बनकर धधकती रही। पुलिस के मुताबिक तस्लीम अंसारी ने पुरानी रंजिश का हिसाब चुकता करने की ठान ली थी। उसने अपने साथी अमित कुमार के साथ मिलकर हत्या की पूरी योजना बनाई। बीते 27 मई को मुजाहिद को बहाने से बुलाया गया। पुलिस के अनुसार बुलाने के महज आधे घंटे के भीतर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने मुजाहिद पर बेहद क्रूर तरीके से हमला किया। पत्थर से उसका सिर कूच दिया गया। हत्या के बाद शव को बनपहाड़ी इलाके में फेंक दिया गया और उसे आग के हवाले करने की कोशिश की गई, ताकि पहचान और सबूत दोनों मिट जायें।
पुलिस की तेजी से खुल गया पूरा राज
शव मिलने के बाद पलामू पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस कप्तान कपिल चौधरी के निर्देश पर DSP राजेश यादव और चैनपुर के थानेदार लालजी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुये दोनों आरोपियों तस्लीम अंसारी और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कई चीजें भी बरामद की हैं। पलामू के SP कपिल चौधरी ने मीडिया को बताया कि यह हत्या आपसी रंजिश का परिणाम है। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये मामले का खुलासा कर लिया।
इसे भी पढ़ें : लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…
इसे भी पढ़ें : तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…
इसे भी पढ़ें : रांची में PCR, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें होंगी रेस…
इसे भी पढ़ें : हरमू मैदान में ब्राउन शुगर का खेल बेनकाब…






