spot_img
spot_img

कोलकाता में लगी भीषण आग, 4 दमकलकर्मी समेत 9 लोगों की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोलकाता : कोलकाता के स्ट्रैंड रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 17वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। आग की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर और इमरजेंसी सर्विस मंत्री सुजीत बासु के अनुसार ” मरने वालों में चार फायर फाइटर थे। एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भी थे जो हरे स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में तैनात थे। दो RPF के जवान थे।” राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : पम्‍मी आंटी के ठिकानों पर छापा, इस हालत में 10 लड़कियां और 4 लड़के पकड़ाए कि…

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर गहरा शोक जताया है। पीएम मोदी ने घटना में मरने वालों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान किया है। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी घटना पर दुख जताते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद दमक‍लकर्मी लिफ्ट से 13 वीं मंजिल पर गए, मगर वहां पहुंचने पर सभी का दम घूटने लगा, जिससे इनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : खुद को कुंवारा बता SI करता रहा महिला कॉन्स्टेेबल का यौन शोषण, फिर हुआ ये…

आग लगने की वजह से पैसेंजर रिजर्वेशन सर्विस (पीआरएस) सर्वर का पावर कट कर दिया गया, जिससे आग पर जल्दी काबू पाया जा सके। पावट कट के कारण रेलवे की टिकट बुकिंग सेवा प्रभावित हुई है। दरअसल, इस बिल्डिंग में ईस्टर्न रेलवे (Eastern Railways) का कार्यालय है।

इसे भी पढ़ें :  दूध वैन के चालक से लूटपाट कांड में 4 अपराधी धराए, पुलिस ने ऐसे दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...