इंदौर : खुद को कुंवारा बता एक एसआई ने अपने ही डिपार्टमेंट के महिला कॉन्स्टेबल के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला कॉन्स्टेबल को पता चला कि एसआई शादीशुदा है तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। काफी सोचने के बाद उसने धोखेबाज एसआई के खिलाफ शिकायत करने की ठानी और सीधे थाना पहुंच गई। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर SI के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।
खुद को कुंवारा बताकर इंदौर में पदस्थ महिला कॉन्स्टेबल से सब इंस्पेक्टर शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची के इस इलाके में चल रहा था @Sex Racket, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप
पीड़िता ने बताया कि आरोपी एसआई भी तीन साल से इंदौर में ही पदस्थ रहा है। इस दौरान खुद को कुंवारा बताकर उसने मेरे साथ संबंध बनाए और लिव इन रिलेशन में रहने लगा था। जब पता चला कि वह शादीशुदा है तो उससे बात कि तो उसने झूठ बोला कि वो अपनी पत्नी को तलाक देकर उसके साथ शादी करेगा।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : राफेल बनाने वाली कंपनी के मालिक ओलिवियर दसॉ का हेलिकॉप्टर क्रैस, मौत
जब शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया। सब इंस्पेक्टर अभी मंदसौर में पदस्थ है। जब वो इंदौर में ड्यूटी कर रहा था तो इस दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया था। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।












