रांची : दूध वैन के चालक से मारपीट और लूटपाट कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल चार अपराधियों को धर दबोचा। अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटी गई ओप्पो और रिलायंस कंपनी की 4G मोबाइल, दूध का कैरेट, खिलौना पिस्टल और हथोड़ा बरामद किया है।
इसे भी पढ़ें : नक्सली संगठन TSPC को झटका, 10 लाख और एक लाख के इनामी ने डाला हथियार
इसे भी पढ़ें : बेटे की लाश लेकर परिजन पहुंचे कोतवाली थाना, किया हंगामा
पुलिस ने कांड में शामिल वीर सिंह मुंडा, राजू प्रमाणिक, देवेंद्र सिंह, लखेंद्र पुराण को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
3 फरवरी की रात करीब 11 बजे सिल्ली-रांगामाटी रोड दुलमी मोड़ के पास चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर ड्राइवर और उप ड्राइवर से मोबाइल, तीन हजार नगद, दूध और पनीर भी लूट लिया और फरार हो गए। घटना के संबंध में वादी मुकेश कुमार महतो ने सोनाहातू थाना में मामला दर्ज कराया। घटना के उद्भेदन के लिए ग्रामीण एसपी के निर्देश पर सोनाहातू इंस्पेक्टर के राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल चार अपराधियों को धर दबोचा।
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची के इस इलाके में चल रहा था @Sex Racket, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप










