spot_img

जोर-जोर से धड़कने लगा दिल, खौफजदा ने कहा ऐसा तूफान पहले कभी नहीं देखा….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गुजरात के समुद्री तट किनारे बसे लोगों का दिल जोर-जोर से धड़कने लगा है। हर दिल में डर समा गया है। जितना डर ”बिपरजॉय” तूफान को लेकर बना हुआ है, वैसा डर आज तक कभी देखा नहीं गया। सालों से पुरखों की जमीनों को छोड़ कोसों दूर जाकर खुद को बचाने में दम लगा रहे हैं। ज्यादातर लोगों को यह चिंता सता रही है कि लौटने के बाद उनका अशियाना बचेगा या फिर पूरी तरह से बर्बाद हो जायेगा। तेज हवाओं के झोंको ने आम से लेकर खास तक के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। ज्यादातर लोग अपना घर-बार और धंधा-पानी सब छोड़ सेफ्टी जोन में शरण ले चुके हैं। उन्हें यह चिंता सताने लगी है कि सबकुछ ठीक-ठाक होने के बाद न जाने उनका घर-द्वार किस हाल में मिलेगा। कुछ लोगों ने मीडिया को बताया कि जितना सामान ले जा सकते थे, उतना ले गये हैं, बाकी सब घर में ही छोड़ आये हैं। मोबाइल फोन का नेटवर्क भी रह-रहकर धोखा देने लगा है। गुजरात के समुद्री तट पर बसे कई गांव के लोगों का कुछ ऐसा ही हाल है। समुद्री इलाकों में जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं गांव के लोगों को कोसों दूर पहुंचा दिया गया है। कम से कम एक सप्ताह के बाद ही सबकुछ ठीक-ठाक होने के आसार हैं।

द्वारका में खौफजदा रहे लोग

गुजरात के द्वारका में समुद्री तट पर बसे हुए रिहायशी इलाकों को पूरी तरीके से खाली करा दिया गया है। कई परिवार अपने-अपने सुरक्षित ठिकानों पर चले गये हैं। समुद्री तूफान को लेकर खौफजदा लोगों को कहीं और शिफ्ट होना पड़ रहा है। कई लोगों का कहना था कि ऐसी समुद्री तूफान पहले कभी नहीं देखा। वहीं कुछ इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। हजारों परिवार दूसरे शहर में जाकर बस गये।

इसे भी पढ़ें : प्यास बुझाने की चाह में जंगल से गांव पहुंचे हिरण का कुत्तों ने…

इसे भी पढ़ें : सूबे के तमाम DC, SSP और SP संग सीएम हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : अक्ल पर दखल पड़ते ही मस्ती सूझी, घर से भागी लड़की का क्या हो गया… जानें

इसे भी पढ़ें : गुजरात में तूफान बिपरजॉय का तांडव शुरू… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची-पटना वंदे भारत को लेकर जरूरी खबर, कितना होगा किराया… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...